हजारीबाग, जनवरी 5 -- हजारीबाग नगर निगम का वार्ड-33 आज शहरी विस्तार और ग्रामीण हकीकत के बीच झूलता हुआ नजर आता है। इस वार्ड की सीमा के आगे ही ग्राम पंचायत क्षेत्र शुरू हो जाता है। हजारीबाग-बड़कागांव रोड और दामोडीह-बड़कागांव रोड से गुजरते हुए यह फर्क साफ तौर पर दिखाई देता है, जहां एक ओर तेजी से बसता यशवंत नगर जैसे नए आवासीय इलाके हैं, तो दूसरी ओर बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझती पुरानी बस्तियां भी मौजूद हैं। हिन्दुस्तान के बोले हजारीबाग कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं । हजारीबाग । नगरीय सुविधा के लिहाज से इस वार्ड की स्थिति तनिक भी अच्छी नहीं है। वार्ड का कुछ हिस्सा जहां ज्यादातर सरकारी कर्मचारी या सेवानिवृत कर्मचारी कॉलोनी वाले एरिया में रहते हैं वहां तो कुछ ठीक है। बाकी नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्र का हाल बहुत ...