पीलीभीत, जनवरी 4 -- मझोला। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में मझोला के कलगीधर सिंह सभा गुरुद्वारा से नगर कीर्तन यात्रा का शुभारंभ हुआ। नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में उमड़ी संगत ने सेवा की। बाबा की पालकी के साथ संगत साथ-साथ झाड़ू लगाते चल रही महिलाओं और बच्चों व युवाओं ने क्षेत्र में इस आयोजन को उत्सव बना दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष भी यात्रा में शामिल रहे। मझोला में पंच प्यारों के साथ यात्रा प्रारंभ हुई। सर्द मौसम में फूलों की वर्षा के बीच सत नाम वाहेगुरु और बोले सो निहाल सत श्री अकाल की गूंज से माहौल धार्मिक भावनाओं के हिलोरे के रूप में महसूस किया गया। पानी की बौछार करते हुए सेवा भाव से झाडू लगाते हुए संगत ने जज्बा दिखाया। नगर में जगह-जगह व्यापारियों ने नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत किया। लोगों ने जल पान की भी व्यवस्था की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.