सीतामढ़ी, मार्च 18 -- राजकीय मध्य विद्यालय ससौला के जर्जर भवन में महज दो शिक्षक 417 बच्चों का गढ़ रहे भविष्य सुप्पी। जिले के शिक्षा विभाग की परेशानी करने वाली तस्वीर राजकीय मध्य विद्यालय ससौला से सामने आई है। यहां की व्यवस्था और भवन दोनों जर्जर हो चुके हैं। कक्षा एक से आठ तक कुल 417 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन विडंबना यह है कि इन आठ कक्षाओं को पढ़ाने की जिम्मेदारी महज दो शिक्षकों के कंधों पर है। विद्यालय के चार कमरे वर्षों पुराने हैं। जिनकी छत टीन की चादरों से बनी है। मरम्मत के अभाव में ये कमरे इतने जर्जर हो चुके हैं कि आंधी या बारिश के दौरान छत गिरने का डर बना रहता है। सुरक्षा के लिहाज से बच्चों को अक्सर बरामदों में बैठकर पढ़ना पड़ता है। प्रधानाध्यापक बलिराम मिश्र के अनुसार, खराब मौसम में बच्चों की जान की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.