सीतापुर, अप्रैल 1 -- संक्रामक रोगों की प्रमुख वजह मच्छर हैं और मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। मलेरिया, टायफाइड, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरया आदि बीमारियों को जन्म देने वाले यह मच्छर ठहरे हुए पानी, गंदगी, अंधेरे और नम जगहों पर पनपते हैं। बात अगर सीतापुर शहर की करें तो शायद ही कोई वार्ड ऐसा हो जहां पर मच्छरों को प्रकोप न हो, इसके अलावा तमाम जगहों पर कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं। वैसे तो बरसात के मौसम में जलभराव, गंदगी और नमी की वजह से मच्छर ज्यादा पनपते हैं। लेकिन बीते कुछ हफ्तो में मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। यही वजह है शहर के जिला अस्पताल में भी अचानक बुखार के मरीजों में भी इजाफा हुआ है। इसका पुख्ता प्रमाण जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या से ही मिल ज...