सीतापुर, फरवरी 11 -- नगर की सबसे योजनाबद्ध कही जाने वाली आवास विकास कॉलोनी आज बदइंतजामी की मिसाल बन चुकी है। सीवर लाइन चोक होने, चैंबर के टूटे ढक्कन और गलियों में भरे गंदे पानी से आवास विकास मुहल्ले के हालात बद से बदतर हो गए हैं। हाल यह है कि घरों में सीवर का पानी घुस रहा है, बारिश होने पर यहां स्थिति और विकराल हो जाती है। गलियों में दुर्गंध के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है और हर कदम पर हादसे का खतरा बना हुआ है। करीब 20 हजार की आबादी इस समस्या से जूझ रही है, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। नगर के आवास विकास मुहल्ले में ही एकमात्र सीवर लाइन सुविधा उपलब्ध है, लेकिन यह सुविधा अब लोगों के लिए राहत की बजाय अभिशाप बनती जा रही है। सीवर लाइन आए दिन चोक हो जाती है, जिससे गंदा पानी घरों और गलियों में भर जाता है। बदबू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.