सीतापुर, फरवरी 26 -- पूरे जनपद की खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए केवल दो केंद्र है, शहर का मेजर ध्यानचंद स्टेडियम और महमूदाबाद का स्पोर्टस स्टेडियम। जिले में ये ही दो स्टेडियम विभिन्न खेलों का केंद्र हैं। इन स्टेडियमों में एक ही मैदान पर फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट और व्यायाम जैसी गतिविधियां एक साथ होती हैं, जिससे खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण और अभ्यास का माहौल नहीं मिल पा रहा है। यहां तक कि मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रस्तावित बहुउद्देशीय इंडोर गेम हॉल को लेकर आज भी शासन से स्वीकृति का इंतजार है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए न तो मैदान ही हैं और न ही जरूरी संसाधन। हालांकि युवा कल्याण विभाग की ओर से मछरेहटा क्षेत्र में एक बहुउद्देशीय हाल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अतिरिक्त अगर बात करें तो शहर में गिने-च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.