सीतापुर, मार्च 25 -- केवल बाजार ही नही पूरा शहर ही जाम की समस्या से कराह रहा है। हर गुजरते दिन के साथ जहां सार्वजनिक और निजी वाहनों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, वहीं अतिक्रमण के कारण सिकुड़ती सड़कें शहर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से पटरी से उतार चुकी हैं। शहर के घंटाघर और गांधी पड़ा से लेकर सभी प्रमुख बाजारों में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। शहर के सभी प्रमुख बाजारों से लेकर प्रमुख सड़कें इन दिनों भीषण जाम की समस्या से कराह रहा है। वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या और अतिक्रमण के कारण सिकुड़ती सड़कें शहर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से पटरी से उतार दिया है। तमाम प्रशासनिक कोशिशों के बावजूद शहर में ट्रैफिक बेलगाम होता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। शहर का घंटाघर, गांधी पड़ाव, म्युनिस्पल मार्के...