सीतापुर, दिसम्बर 23 -- मुख्य मार्गों को लेकर प्रशासन की लापरवाही निवासियों और राहगीरों पर भारी पड़ रही है। शहर की मुख्य सड़कों सहित सम्पर्क मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे क्षेत्रवासियों आौर राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। शहर की मुख्य सड़कों पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों के होने और अफसरों की आवाजाही के बावजूद बदहाल रास्तों को ठीक करने के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। सड़कों की खस्ताहाली ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। इन रास्तों पैदल तक निकलना दूभर हो गया है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने अपने बोले सीतापुर पेज पर विस्तार से समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद शहर की सबसे खराब गुरुद्वारा रोड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि घंटाघर से दुर्गा पुरवा जाने वाली सड़क पर काम चल रहा है। आज भी कई प्रमुख सड़के ऐसी हैं, जो राहगीरों के लिए...