सीतापुर, मार्च 18 -- अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते बढ़ती महंगाई और एलपीजी संकट ने आम लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी है। ढाबे की रोटी से लेकर पानी की बोतल तक महंगी हो गई है, वहीं गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें कम नहीं हो रहीं। सामान्य से अधिक सप्लाई के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे, खासकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता ज्यादा प्रभावित हैं। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी गैस के लिए भटकना पड़ रहा है। बुकिंग की दिक्कतों के बीच कंपनियों ने नए नंबर जारी किए हैं और डिलीवरी व्यवस्था तेज की है। इसके अलावा कॉलेज छात्रावासों पर भी गैस किल्लत का असर है। यहां एलपीजी की कमी के चलते कॉलेज प्रशासन को वैकल्पिक साधनों के इस्तेमाल के साथ-साथ मेन्यू में भी बदलाव करना पड़ रहा है। वहीं, पांच मार्च से कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप होने से होटल-रे...