सीतापुर, मार्च 20 -- ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब स्थानीय स्तर पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जिले में एलपीजी संकट के साथ-साथ ओडीओपी के तहत आने वाले दरी उद्योग और छोटे कारोबारों पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ रहा है। जिले में मुख्य रूप से लहरपुर, खैराबाद और बिसवां में दरी उद्योग की बड़ी इकाइयां है। जहां की बनी दरियां अमेरिका और अरब देशों में खूब पसंद की जाती हैं, लेकिन कच्चे माल की कीमतों में उछाल, सप्लाई चेन बाधित होने और निर्यात ऑर्डरों में कमी ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। बीते एक महीने से नए आर्डर ना मिलने से उत्पादन करीब-करीब ठप हो गया है। जिसकी वजह से इन कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। गैस न मिलने के कारण कई कारोबारियों को लकड़ी और अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनकी लागत बढ़ गई है और मुनाफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.