सीतापुर, दिसम्बर 10 -- जिले में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, सरकारी दफ्तरों में लोगों की शिकायतें सुनने और उनका समाधान करने की व्यवस्थाएं मौजूद हैं। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है समाधान दिवस, जो कि जिले से लेकर तहसील और थाने स्तर तक आयोजित किए जाते हैं। बावजूद इसके आम लोगों को उनकी समस्याओं का समुचित समाधान नही मिल पा रहा है। जिसे लेकर हिन्दुस्तान अखबार ने अपने बोले सीतापुर अभियान के तहत समाधान दिवस खासकर तहसीलों में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले फरियादियों की बातों को प्रशासन के सामने रखा था। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। हालांकि जब से जिले के डीएम का कार्यभार डॉ राजा गणपति आर ने संभाला है, तब से जिले में तो हालात बदले हैं, लेकिन तहसील स्तर पर आज भी व्यवस्था जस की तस बनी हुई है। तहसील स्तर के अधिकारी आमजन की समस्याओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.