देहरादून, अक्टूबर 27 -- भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने के लिए राज्य में सोमवार को 'सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी' अभियान का आगाज हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा कराते हुए इस जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि प्रदेश के सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है। भ्रष्टाचारियों की जगह केवल और केवल जेल की सलाखों के पीछे ही है। भ्रष्टाचारी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण भारत की एकता, अखंडता और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पित किया। उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ही यह जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है। मुख्यमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.