सासाराम, मार्च 11 -- युवाओं को राजपुर-बरना पंचायत के अमरपुर खेल मैदान का सौंदर्यीकरण की है दरकार। इंट्रो- रोहतास जिले की राजपुर प्रखंड क्षेत्र के युवाओं के लिए बरना पंचायत के अमरपुर खेल मैदान काफी महत्वपूर्ण मैदान हैं। यहां हर रोज सैकड़ों युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखारने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, आज यह खेल मैदान अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। खेल मैदान बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है। चाहे प्रशासनिक अधिकारी हों या क्षेत्र के जनप्रतिनिधि। इस खेल मैदान में न सतह समतल है और न ही खिलाड़ियों के लिए उठने बैठने की कोई व्यवस्था है। न पेयजल सुविधा है और न ही शौचालय या लाइट की व्यवस्था। जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने को लेकर काफी परेशानी होती है। ऐसे में क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि बरना पंचायत के अमरपुर गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.