सहारनपुर, फरवरी 19 -- शहर के वार्ड नंबर 21 में स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी लगभग 35 वर्ष पुरानी बस्ती है, जहां करीब 4000 की आबादी निवास करती है। समय के साथ कॉलोनी का विस्तार तो हुआ, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का विकास उसी अनुपात में नहीं हो पाया। परिणामस्वरूप यहां के लोग जलभराव, सीवर व्यवस्था के अभाव, आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या, खराब स्ट्रीट लाइट और पार्किंग जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायतों और मांगों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ब्रह्मपुरी कॉलोनी की सबसे बड़ी समस्या जलभराव है। हल्की सी बरसात में ही कॉलोनी की गलियां दो से तीन फीट तक पानी से भर जाती हैं। कई स्थानों पर हालात ऐसे हो जाते हैं कि गलियां तालाब का रूप ले लेती हैं। बारिश का पानी घरों में घुस जाता है, जिससे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक स...