सहारनपुर, जुलाई 16 -- नगर निगम का वार्ड संख्या दो, जहां श्रीराम पुरम कॉलोनी, अशोक वाटिका और बालाजी पुरम जैसे क्षेत्र आते हैं। यह कॉलोनियां मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही हैं। सबसे बड़ी समस्या जल निकासी है। सफाई नहीं होने पर नालिया ओवरफ्लो हो जाती है, जिसका गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है और घरों में घुस जाता है। साथ ही स्ट्रीट लाइट की भी भारी कमी है। कई बार कॉलोनीवासियों ने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। श्रीराम पुरम, अशोक वाटिका और बालाजी पुरम में सबसे गंभीर समस्या है-जल निकासी की। बारिश के मौसम में कॉलोनियों की गलियों में पानी भर जाता है। नालियों की सफाई नहीं होने की वजह से गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। जिससे घरों में पानी घुसने की नौबत तक आ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम और वार्ड प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.