सहारनपुर, दिसम्बर 9 -- नवादा रोड पर पिछले दो महीनों से जारी जलभराव अब स्थानीय जनता के लिए गंभीर संकट का रूप ले चुका है। वार्ड नंबर 9 और 10 को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग मात्र एक सड़क नहीं, बल्कि सहारनपुर शहर के दक्षिणी हिस्से को जोड़ने वाली जीवनरेखा है। यही कारण है कि इस सड़क पर लंबे समय से जमा पानी न केवल आवागमन को प्रभावित कर रहा है, बल्कि यहां रहने वाली 50 हजार की आबादी के शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर भी जलभराव का गहरा असर दिख रहा है। स्थानीय लोगों, स्कूलों, उद्योगपतियों, कॉलोनीवासियों और रोज़मर्रा के यात्रियों के अनुसार यदि तत्काल समाधान नहीं किया गया तो समस्या और विकराल हो सकती है। नवादा रोड पर नाले के पानी की निकासी की समस्या बीते दो महीनों से क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर परेशानी बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.