सहारनपुर, नवम्बर 15 -- नगर निगम के वार्ड नंबर 13 स्थित देवेंद्र नगर लगभग 20 साल पुरानी कॉलोनी है। करीब 1800 की आबादी वाला यह क्षेत्र तेजी से विकसित होता इलाका है, लेकिन कई समस्याओं से जूझ रहा है। गलियों की जर्जर हालत, सीवर व्यवस्था का अभाव, जल निकासी की कमी, बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या और खराब स्ट्रीट लाइटें यहां के निवासियों के लिए रोजमर्रा की दिक्कतों का कारण बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से समस्याएं जस की तस हैं, जबकि नगर निगम चुनावों के दौरान हर बार इन मुद्दों को प्राथमिकता देने का आश्वासन मिलता रहा है। देवेंद्र नगर की सबसे बड़ी और पुरानी समस्या यहां की जर्जर हो चुकी सड़कों की है। कॉलोनी की कई गलियों में सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। कहीं बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, तो कहीं सड़क का अस्तित्व ही खत्म हो चुका है। बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.