सहारनपुर, दिसम्बर 4 -- सहारनपुर। शहर में तेजी से विकसित होते आवासीय क्षेत्रों में न्यू रूप विहार कॉलोनी का महत्वपूर्ण नाम है। लगभग 12,000 की आबादी वाली यह कॉलोनी करीब 20 वर्ष पुरानी है और समय के साथ यहां जनसंख्या तो बढ़ी, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का विकास उतनी तेजी से नहीं हो पाया। नतीजतन आज यह कॉलोनी कच्ची सड़कों, जलभराव, बिजली के तारों के मकड़जाल, गंदगी जैसी कई गंभीर समस्याओं से जूझ रही है, जिनका समाधान प्राथमिकता से कराया जाना चाहिए। न्यू रूप विहार कॉलोनी में पानी की निकासी का अभाव आज भी सबसे प्रमुख और गंभीर समस्या के रूप में मौजूद है। लगभग 20 साल पुरानी इस कॉलोनी में बरसात के दिनों का समय लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। थोड़ी-सी बारिश होते ही गलियों और सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही बाधित हो जाती है। कई इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.