सहारनपुर, फरवरी 25 -- महानगर का शिवधाम कॉलोनी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। लगभग 10 हजार की आबादी वाली यह कॉलोनी अपनी घनी बसावट और यहां रहने वाले वुडकार्विंग (लकड़ी की नक्काशी) से जुड़े कारीगरों के लिए जानी जाती है। बुनियादी सुविधाओं की कमी ने यहां रहने वाले लोगों के जीवन को कठिन बना दिया है। जलभराव, बदहाल सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कें, बिजली के तारों का जंजाल और स्ट्रीट लाइटों की कमी जैसी समस्याएं यहां के निवासियों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी का विकास कागजों में जरूर हुआ होगा, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बेहद खराब हैं। लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से कई बार शिकायत की, मगर स्थाई समाधान अब तक नहीं निकल पाया है। शिवधाम कॉलोनी की सबसे बड़ी समस्या जलभराव बन चुकी है। बरसात के मौसम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.