सहारनपुर, जनवरी 4 -- देवबंद विधानसभा के अंतर्गत आने वाला जडौदा पांडा जनसंख्या के लिहाज से जिले के सबसे बड़े गांवों में शुमार है। लगभग 30 हजार की आबादी और 10,500 से अधिक मतदाताओं वाला यह गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। धार्मिक, शैक्षिक और आर्थिक दृष्टि से समृद्ध होने के बावजूद गांव स्वास्थ्य, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क और रोशनी जैसी मूलभूत जरुरतों में पिछड़ा हुआ है। जडौदा पांडा को संत-महात्माओं की तपोभूमि के रूप में विशेष पहचान प्राप्त है। यह गांव भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में अपनी अलग छवि रखता है, क्योंकि यहां वर्षों तक महान संतों ने साधना कर समाज को धार्मिक और नैतिक दिशा दी। गांव को विशेष रूप से रामरतन दास महाराज और बाबा नारायण दास की साधना स्थली के रूप में जाना जाता है। इन संतों की तपस्या और आध्यात्मिक साधना के कारण जडौदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.