सहारनपुर, फरवरी 26 -- महानगर के वार्ड नंबर 02 स्थित पंत नगर कॉलोनी करीब 35 साल पुरानी बस्ती है, जहां लगभग 2500 लोग निवास करते हैं। समय के साथ आबादी बढ़ी, मकान पक्के हुए और कॉलोनी का विस्तार भी हुआ, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया। नतीजतन आज यह कॉलोनी जलभराव, चोक सीवर और तारों के जंजाल जैसी समस्याओं से जूझ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आने वाले वर्षों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। पंत नगर कॉलोनी में सीवर लाइन का बार-बार चोक होना निवासियों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी में डाले गए सीवर पाइप का व्यास कम है, जिसके कारण थोड़ी मात्रा में कचरा या गाद जमा होते ही लाइन जाम हो जाती है। नतीजतन सीवर का गंदा पानी सड़कों और गलियों में फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.