सहारनपुर, सितम्बर 18 -- सहारनपुर को भले ही स्मार्ट सिटी का तमगा मिल गया हो, लेकिन नगर निगम क्षेत्र में आने वाले कई वार्ड ऐसे हैं, जहां लोग मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। महानगर के गलीरा रोड स्थित वार्ड नौ की लक्ष्मीपुरम कॉलोनी, न्यू उत्तराखंड कॉलोनी, प्रणव विहार और स्वागत कॉलोनी बदहाली का दंश झेल रही हैं। करीब 2500 आबादी वाली इन कॉलोनियों में न ही नालियां हैं और न ही कोई जल निकासी का साधन है। इस वजह से खाली पड़े प्लॉट तालाब बन गए हैं। 20 से अधिक गलियां कच्ची हैं, जिनमें बरसात में कीचड़ फैल जाता है, जिससे लोग गिरकर चोटिल होते हैं। गंदा पानी भी घरों में घुसता है। रात में पथ प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है। क्योंकि, स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इन कॉलोनियों के लोग नगर निगम के अधिकारियों से समस्याओं के समाधान के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.