भागलपुर, मार्च 26 -- -प्रस्तुति: विजय झा सहरसा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर और वैक्सीन कुरियर कर्मी इन दिनों गहरे असंतोष के दौर से गुजर रहे हैं। पिछले आठ महीनों से प्रोत्साहन राशि और मानदेय का भुगतान लंबित रहने के कारण इन कर्मियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसी समस्या को लेकर शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में एक साथ धरना- प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसने प्रशासन का ध्यान इस ओर खींचा है। जिले भर के अलग- अलग स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर कार्यरत कर्मियों ने अपने- अपने स्थानों पर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बैनर और तख्तियां लेकर सरकार औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.