भागलपुर, मार्च 3 -- -प्रस्तुति: विजय झा बरियाही बाजार से बनगांव गोसाईं जी कुटी तक एनएच 327ई की जर्जर हालत क्षेत्रवासियों के लिए रोजमर्रा की परेशानी का कारण बन चुकी है। लगभग चार किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, टूटी पिच और उखड़ी सतह दिखाई देती है। वाहन चालकों को सड़क पर बने गड्ढों से बचते हुए टेढ़े-मेढ़े ढंग से गाड़ी चलानी पड़ती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारिश के दिनों में यह समस्या और विकराल हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क का वास्तविक स्वरूप दिखाई नहीं देता। यह मार्ग केवल स्थानीय आवागमन तक सीमित नहीं है, बल्कि सहरसा से दरभंगा, पटना और अन्य प्रमुख शहरों की ओर जाने वाली मुख्य सड़क भी है। प्रतिदिन सैकड़ों मालवाहक ट्रक, बसें, ऑटो और निजी वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। लगातार बढ़ते ट्रैफिक के बावजूद सड़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.