भागलपुर, मार्च 13 -- -प्रस्तुति : संतोष कुमार प्रखंड क्षेत्र के नादो पंचायत स्थित खैड़ा गांव के वार्ड नंबर 8 और 9 के लोगों की स्थिति इन दिनों बेहद दयनीय बनी हुई है। अधूरे नाला निर्माण और बदहाल सड़क की वजह से यहां महीनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर जमा गंदा पानी और चारों ओर फैली बदबू ने ग्रामीणों का जीवन मुश्किल बना दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क सहरसा बस्ती से समदा गांव होते हुए दमगढ़ी भपटिया बाजार को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग है, जहां से रोज हजारों लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद इस सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, वार्ड नंबर 8 और 9 के पास करीब 100 मीटर तक सड़क पर नाले का गंदा पानी जमा रहता है। सैकड़ों परिवारों के घरों से निकलने वाला पानी भी इसी सड़क पर बहकर आ जाता है, जिससे सड़क...