बोले सहरसा : छह माह पूर्व लगा योजना का बोर्ड, शुरू नहीं हुआ पुल का निर्माण कार्य
भागलपुर, मार्च 31 -- -प्रस्तुति: विजय झा जिले के कहरा प्रखंड अंतर्गत आने वाले मुरली बसंतपुर पंचायत के भरना टोला स्थित वार्ड संख्या 8 में धेमरा नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण कार्य में हो रही देरी ने स्थानीय ग्रामीणों के बीच असंतोष को जन्म दे दिया है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत स्वीकृत इस पुल का निर्माण कार्य ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल सहरसा द्वारा कराया जाना है। योजना के अनुसार इस पुल के निर्माण पर कुल 5 करोड़ 88 लाख 75 हजार 9 सौ रुपये की लागत निर्धारित की गई है। कार्य प्रारंभ करने की तिथि 18 जून 2025 तय की गई थी और लगभग छह महीने पूर्व कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड भी लगा दिया गया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय के बाद भी निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों के बीच गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.