भागलपुर, मार्च 28 -- -प्रस्तुति: श्रुतिकांत शहर का हवाई अड्डा मैदान इन दिनों केवल एक खाली जगह नहीं, बल्कि सैकड़ों युवाओं के सपनों का केंद्र बना हुआ है। हर सुबह सूरज निकलने से पहले ही यहां युवाओं की भीड़ जुट जाती है। कोई दौड़ लगा रहा होता है, कोई लंबी कूद का अभ्यास कर रहा होता है, तो कोई शारीरिक फिटनेस के लिए कठिन प्रशिक्षण में लगा होता है। इन युवाओं की आंखों में एक ही सपना होता है बिहार पुलिस, सेना, वायु सेना या अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती होकर देश सेवा करना। लेकिन अब यह मैदान भी युवाओं से छिनता हुआ नजर आ रहा है। समृद्धि यात्रा के दौरान उप मुख्यमंत्री द्वारा एयरपोर्ट विस्तार की घोषणा के बाद से युवाओं में बेचैनी बढ़ गई है। घोषणा के अनुसार एक महीने के भीतर टेंडर जारी होने की बात कही गई थी। जैसे ही यह खबर फैली, युवाओं के बीच चिंता की लहर दौड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.