भागलपुर, मार्च 15 -- प्रस्तुति : विजय झा सहरसा जिले के बनगांव नगर पंचायत अंतर्गत बरियाही बाजार स्थित मोहन साह आदर्श आवासीय मध्य विद्यालय को पांच वर्ष पूर्व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ( 2) के रूप में अपग्रेड किया गया था। सरकार की मंशा थी कि पंचायत स्तर पर ही विद्यार्थियों को 12वीं तक की शिक्षा उपलब्ध हो सके, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख न करना पड़े। लेकिन अपग्रेड किए जाने के इतने वर्षों बाद भी इस विद्यालय में उच्चतर माध्यमिक स्तर के अनुरूप बुनियादी ढांचा विकसित नहीं हो पाया है। न तो अलग भवन का निर्माण हो सका है और न ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकी हैं।वर्तमान में विद्यालय में 9वीं से 11वीं तक की कक्षाओं का संचालन उसी भवन में किया जा रहा है, जिसमें पहले से मध्य विद्यालय की कक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.