भागलपुर, मार्च 29 -- - प्रस्तुति : राजेश कुमार जिला स्कूल, जो कभी जिले के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में गिना जाता था, आज शिक्षकों की कमी और अव्यवस्थित शैक्षणिक माहौल के कारण गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। दशकों पुराना यह विद्यालय अपने गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन वर्तमान स्थिति उस इतिहास से मेल नहीं खाती। गौरवशाली अतीत, पहचान और प्रतिष्ठा का केंद्र जिला स्कूल का नाम कभी गुणवत्ता और अनुशासन का पर्याय हुआ करता था। यहां से पढ़कर निकले छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। उस समय यहां पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध थे, कक्षाएं नियमित रूप से चलती थीं और छात्रों को हर विषय में गहराई से पढ़ाया जाता था।अभिभावकों का भरोसा इस विद्यालय पर इतना मजबूत था कि वे अपने बच्चों के भविष्य क...