लखीसराय, मार्च 26 -- शहर की चमचमाती सड़कों और व्यस्त बाजारों में इन दिनों पैदल चलना या वाहन चलाना किसी चुनौती से कम नहीं है। वजह है सड़कों पर मवेशियों का कब्जा। शहर के नया बाजार से लेकर विद्यापीठ चौक तक शायद ही ऐसी कोई सड़क बची हो जहां आवारा पशुओं का जमावड़ा न लगा हो। यह समस्या सिर्फ यातायात की बाधा नहीं बल्कि लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। शहर के मुख्य बाजार हमेशा से ही भीड़भाड़ वाला इलाका रहा है। सुबह होते ही दुकानें खुलने लगती हैं और ग्राहकों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसी दौरान मवेशियों का झुंड भी बाजार में पहुंच जाता है। कई दुकानदार बताते हैं कि दिनभर मवेशी दुकानों के सामने खड़े रहते हैं और कूड़े कचरे में मुंह मारते रहते हैं। इससे न सिर्फ गंदगी फैलती है बल्कि ग्राहकों को भी परेशानी होती है।​मुख्य मार्ग बने पशु बाड़ा, रेंगती र...