लखीसराय, जनवरी 8 -- मननपुर बाजार से होकर गुजरी सिंचाई पईन को अतिक्रमण कर लोगों द्वारा पक्की मकान व दुकान बना लिया गया है। जिस वजह से पईन का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। जबकि यह पईन सिंचाई के लिए प्रमुख स्रोत्र माना जाता है। रानी आहर से मननपुर बाजार होकर गुजरी पईन का पक्कीकरण वित्तीय वर्ष 2019-20 में किया गया था। करीब 70 लाख की लागत से उस वक्त पईन का पक्कीकरण किया गया, बावजूद किसानों को मुंह चिढ़ा रही है। पईन संकीर्ण रहने के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। मननपुर बाजार के साथ ही अन्य आहर, पईन की स्थिति भी बेहद खराब है। सरकार के लाख प्रयास के बावजूद सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो पा रही है। मननपुर बाजार से होकर गुजरने वाली पईन से इटौन, नगरदार, मलिया, मानपुर, धर्मपुर, अगैया, निमियाटांड तक पहले पानी आराम से पहुंच जाता था, लेकिन वर्तमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.