लखीसराय, फरवरी 28 -- जिले में इन दिनों खाद्य सुरक्षा को लेकर खतरनाक संकट पनप रहा है। शहर के मिठाई कारखाना और दुकानों में मिलावटी खोआ और पनीर का बढ़ता कारोबार अब केवल खाद्य गुणवत्ता का मुद्दा नहीं रह गया है बल्कि यह एक गंभीर जनस्वास्थ्य संकट का संकेत है। अगर समय रहते इस पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में इसके परिणाम और भी भयावह हो सकते हैं। बाजारों में मिलावटी खोआ और पनीर का धंधा इस कदर फैल चुका है कि अब यह कारोबार सिर्फ त्योहारों तक सीमित नहीं रहा बल्कि आम दिनों में भी धड़ल्ले से सिंथेटिक खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इस पूरे मामले में जिम्मेदार तंत्र की चुप्पी सवालों के घेरे में है। शहर के नया बाजार, पुरानी बाजार, पचना रोड, कबैया रोड, सूर्यगढ़ा, हलसी, बड़हिया से लेकर ग्रामीण बाजारों तक नकली दूध उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.