लखीसराय, फरवरी 3 -- जिला प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान का दम टूटने लगा हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान को सुचारु रूप से चलाने के लिए डीएम ने एक टीम का गठन किया था। टीम में एडीएम के नेतृत्व में कई पदाधिकारी और पुलिसकर्मी को शामिल किया गया, ताकि शहर से अतिक्रमण हटे और शहर साफ सुथरा दिखाई दे। लेकिन शहर से न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही शहर साफ सुथरा दिखाई पड़ रहा है। डीएम के इस अभियान पर शहर के अतिक्रमणकारियों पर थोड़ा असर पड़ा लेकिन पदाधिकारियों के सुस्त रवैया के कारण अतिक्रमणकारी फिर से अतिक्रमण करना शुरू कर दिए। नगर परिषद के द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए बनाए गए फुटपाथ आज अतिक्रमणकारियों के कब्जे में हैं। पैदल चलने के लिए निर्मित फुटपाथों पर ठेला, खोमचा, सब्जी दुकान, फल विक्रेता और अस्थायी दुकानों ने डेरा जमा लिया है। नतीजतन पैदल यात्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.