लखीसराय, मार्च 29 -- ​लखीसराय शहर के शहीद द्वार स्थित स्टेशन के समीप ऑटो स्टैंड इन दिनों बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। सबसे विकट समस्या शौचालय की है जिसके अभाव में न केवल दूर दराज से आने वाले यात्री बल्कि दिनभर स्टैंड में रहने वाले कर्मी तथा ऑटो और ई-रिक्शा चालक भी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। बता दें की इस ऑटो स्टैंड से रोजाना ऑटो और ई रिक्शा से समवेदक को हजारों रुपये का मुनाफा होता है बावजूद ऑटो स्टैंड में एक भी शौचालय नहीं बनवाया गया है। शौचालय नहीं रहने के कारण यात्री रेलवे लाइन या किऊल नदी किनारे शौच करने को मजबूर है। ​महिलाओं और बुजुर्गों की बढ़ी मुश्किलें : ऑटो स्टैंड से प्रतिदिन हजारों यात्री लखीसराय और किऊल जंक्शन पर ट्रेन से उतरते हैं और ऑटो ई रिक्शा वाहन के माध्यम से सूर्यगढ़ा, हलसी और बड़हिया जैसे इलाकों में जाने ...