लखीसराय, फरवरी 14 -- शहर की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान माने जाने वाला अष्टघट्टी तालाब इन दिनों बदहाली की चरम स्थिति में है। कभी साफ-सुथरे जल और धार्मिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध यह तालाब आज गंदगी, कचरे और सड़ांध बदबू का केंद्र बन चुका है। तालाब से उठती तीखी बदबू ने आसपास के इलाकों में रह रहे सैकड़ों परिवारों का जीना मुहाल कर दिया है। हालत यह है कि इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को नाक बंद कर रास्ता पार करना पड़ता है। तालाब के समीप राम ठाकुर बाड़ी और ऐतिहासिक शिव मंदिर क्षेत्र आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। प्रतिदिन यहां पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। विशेषकर महाशिवरात्रि जैसे बड़े धार्मिक पर्व पर हजारों की संख्या में भक्त जलाभिषेक और पूजा के लिए मंदिर आते हैं। लेकिन इस बार पर्व से पहले मंदिर परिसर और तालाब की स्थिति को देखकर श्रद्धा...