लखीसराय, मार्च 22 -- जिले में सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर प्रशासन की उदासीनता एक बार फिर सामने आई है। पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर एवं उससे जुड़े सरकारी क्वार्टरों पर स्थानीय दबंगों ने कब्जा जमा लिया है। स्थिति यह है कि जर्जर हो चुके सरकारी भवनों का उपयोग अब मवेशियों का चारा रखने, पशु बांधने और अन्य घरेलू सामान रखने के लिए किया जा रहा है। वर्षों से खाली पड़े इन सरकारी भवनों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। भवन जर्जर होकर गिरने की कगार पर पहुंच चुके हैं लेकिन न तो उन्हें हटाने की पहल की जा रही है और न ही अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई कर रहा है। परिणामस्वरूप धीरे धीरे सरकारी जमीन और भवनों पर अवैध कब्जा बढ़ता जा रहा है।कभी कार्यालयों से गुलजार रहता था परिसर: जानकारी के अनुसार पुराने समय में इसी परिसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.