लखीसराय, जनवरी 25 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल का जल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में दम तोड़ती नजर आ रही है। वार्ड के कानू टोला में लगभग 37 लाख रुपये की लागत से बनाए गए जलमिनार और बिछाई गई पाइप लाइन के बावजूद 200 से अधिक घरों में महीनों से पानी की आपूर्ति बंद है। इससे स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि वार्ड पार्षद शोभा रानी द्वारा इस मामले में दोहरी नीति अपनाई जा रही है। लोगों का कहना है कि वार्ड के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति हो रही है जबकि कानू टोला को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है। एक महीने चला पानी, फिर ठप हो गई आपूर्ति: कानू टोला में जल संकट से जूझ रहे लोगों ने बताया कि जलमिनार का निर्माण पूरा होने और टंकी लगाए जाने के बाद पूरे मोहल्ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.