लखीसराय, मार्च 27 -- लखीसराय। प्रखंड का हृदयस्थल कहलाने वाले मननपुर मार्केट में अगर आप हैं, तो अनैक्षिक कृया पर आप परेशान हो सकते हैं। बाजार आने पर महिलाओं को यदि बाथरूम जाने जैसी स्थिति आ जाए तो यहां आपको खोजने पर भी कहीं सार्वजनिक शौचालय नहीं दिखाई देगा। लोहिया स्वच्छता अभियान की सारी योजना यहां कागजों में सिमट कर रह गई है। बता दें कि मननपुर बाजार इस क्षेत्र के दस पंचायत के प्रमुख हाट बाजार के रूप में प्रचलित है। यहां प्रतिदिन हजारों लोग आवश्यक की सामग्री खरीदने के लिए आते हैं। इसके बाद भी कहीं सार्वजनिक शौचालय का निर्माण अब तक नहीं हो सका है। इन परिस्थितियों में मार्केट आई महिलाओं को अक्सर शर्मिदा होना पड़ता है। इटौन पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले मननपुर मार्केट में कहीं भी महिलाओं के लिए शौचालय या यूरिनल की व्यवस्था नहीं है। जबकि यहां महिलाए...