लखीसराय, दिसम्बर 9 -- कुंदर पंचायत के सभी गांवों की तकदीर व तस्वीर मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट द्वारा बदलने का प्रयास किया गया। बावजूद डेढ़ हाजार से ज्यादा आबादी के लोगों को हर घर नल जल का लाभ नहीं मिल सका है। 15 वार्डो में बंटे पंचायत के भौगोलिक बनावट ठीक नहीं रहने से आदिवासी गांव गोवरदाहा, हनुमानगढ़ी गोपालपुर, भलूई हॉल्ट, नहर टोला गोपालपुर एवं वार्ड नं.03 चुरामन बीघा में अतिरिक्त टंकी नहीं लग सका। जिस वजह से यहां रहने वाले लोगों को अब भी निजी चापाकल या फिर कुंआ के सहारे रहना पड़ रहा है। 15 हजार की आबादी वाले इस पंचायत में कुल 16 जगह बोरिंग तक टंकी लगाकर पानी सप्लाई किया जा रहा है। कुछ वार्डों की भौगोलिक स्थिति ठीक नहीं रहने से नल जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आदिवासी गांव में इक्के-दुक्के घरों में पानी की व्यवस्था है। ऐसे में विभा...