लखीसराय, मार्च 1 -- जिले में अंगदान की व्यवस्था का अभाव केवल स्वास्थ्य समस्या नहीं, बल्कि एक सामाजिक चुनौती भी है। जब तक जागरूकता और व्यवस्था दोनों स्तर पर सुधार नहीं होगा, तब तक हर साल सैकड़ों लोग यूं ही अपनी जान गंवाते रहेंगे। अब समय आ गया है कि सरकार, प्रशासन और समाज मिलकर इस दिशा में गंभीर पहल करें, ताकि अंगदान महादान सिर्फ नारा नहीं बल्कि एक जनआंदोलन बन सके।चिकित्सा विज्ञान के इस आधुनिक दौर में जहां अंग प्रत्यारोपण हजारों लोगों को नई जिंदगी दे रहा है वहीं लखीसराय जिले में अंगदान को लेकर स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। जिले में न तो अंगदान की कोई ठोस व्यवस्था है और न ही लोगों के बीच पर्याप्त जागरूकता। परिणामस्वरूप हर साल सैकड़ों मरीज, जिनकी जान अंग प्रत्यारोपण से बचाई जा सकती थी समय से पहले दम तोड़ देते हैं। जिले में किडनी, लिवर, हार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.