लखीसराय, मार्च 20 -- लखीसराय। प्रकृति की हसीन वादियों में बसा गोपालपुर के पंचभूर एवं गोरधवा जंगल में अमझरिया झरना को पर्यटन के मानचित्र पर विकसित किया जा सकता है। चारों ओर फैली अपार वन संपदा, पहाड़, पर्वतों से घिरा इस जगह पर विभिन्न प्रजाति के पक्षियों की चहक लोगों की मनमोह लेती है। जिला अधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर मुंबई से आए फिल्मकार सह पुरातात्विक शोधकर्त्ता रविराज पटेल द्वारा बुधवार को पंचभूर एवं अमझरिया झरना जाकर वहां के खूबसूरत वादियों की फोटोग्राफी की गई। इस दौरान कुंदर मुखिया प्रतिनिधि शशि भूषण राय, संग्रामपुर मुखिया दीपक सिंह, किशोर कुमार, विपीन यादव, धनश्याम कुमार, बिक्रम कुमार, मिक्की कुमार, उपमुखिया मुरारी महतो, चन्द्रशेखर महतो, रामभरोसी महतो, चंदन कुमार सहित दर्जनों प्रबुद्ध लोग मौजूद थे। शोधकर्त्ता रविराज पटेल द्वारा ...