लखीसराय, मार्च 14 -- लखीसराय शहर में भू जलस्तर तेजी से गिरता जा रहा है और अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले कुछ ही बर्षों में शहर को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। अंधाधुंध डीप बोरिंग, सबमर्सिबल पंप और जगह जगह लगे वाटर प्लांटों के कारण जमीन के अंदर का पानी तेजी से खींचा जा रहा है। बता दें कि इसी तरह पानी का दोहन होता रहा तो जल्द ही 'डार्क जोन' की श्रेणी में शामिल हो जायेगा जानकारी के अनुसार एक समय था जब शहर में पीने के पानी के लिए लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं होती थी। लगभग हर मोहल्ले में कुएं, तालाब और पोखर मौजूद थे जो पानी का मुख्य स्रोत हुआ करता था। भीषण गर्मी के दिनों में भी लोगों को पानी के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ता था। लेकिन बदलते समय और तेज शहरीकरण के साथ शहर की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। आज स्थिति यह है कि अधिकांश ल...