लखनऊ, अप्रैल 26 -- पिछले 15 वर्षों से रह रहा हूं। कच्ची सड़क से गुजरना पड़ता है। बारिश में तो घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। पार्षद से लेकर विधायक तक कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रभाकर तिवारीसड़क पर नाला बना दिया गया है। उसपर लोडेड गाड़ियां निकलती हैं। नाले का ढक्कन टूट जाता है, जिसे ठीक करने कोई नहीं आता। आए दिन लोग चोटिल हो रहे है। गाय व अन्य जानवर गिर जाते हैं, जिन्हे बहुत मुश्किल से निकाला जाता है।राज बहादुरयहां की सबसे बड़ी समस्या कैटिल कालोनी है। वह अपने जानवर सड़क पर ही बांधते हैं। पूरी गंदगी नालियों में ही बहा देते हैं। मना करने पर विवाद पर उतारू हो जाते हैं। गंदगी से जीना मुश्किल हो गया है। कोई कार्रवाई भी नहीं हो रही है।पीएन रायनगर निगम हाउस टैक्स तो लेता है लेकिन मोहल्ले में न तो कोई झाड़ू ल...