लखनऊ, फरवरी 18 -- इब्राहिमपुर प्रथम वार्ड में शहीद पथ के किनारे स्थित हंसियामऊ कॉलोनी की स्थिति 'चिराग तले अंधेरा' की है। इसके सामने शहीद पथ के उस पार लुलु मॉल और पॉश कॉलोनी सुशांत गोल्फ सिटी स्थित है तो हंसियामऊ के बगल में यूपीडा विश्वविद्यालय है। शहीद पथ के सर्विस रोड से हंसियामउ होते हुए नीलमथा जाने का भी रास्ता है। बावजूद इसके कॉलोनी का विकास नहीं हो रहा है। आलम यह है कि यहां की मुख्य सड़क शहीद पथ की सर्विस लेन के पास से उखड़ी हुई है, नीलमथा तक सड़क का यही हाल है। सड़क पर हुए गड्ढे और नालियां न होने से साल भर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। बारिश के दिनों में तो पूरी सड़क ही नाले में तब्दील हो जाती है, तब कॉलोनी के लोगों की आवाजाही पर ब्रेक सा लग जाता है। यहां की सड़क और नालियां बनवाने के लिए कॉलोनी के लोग क्षेत्रीय विधायक, पार्षद से ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.