लखनऊ, जनवरी 8 -- इंदिरा नगर तकरोही रोड से जैसे ही दीनदयाल पुरम रोड की तरफ मुड़ते हैं। करीब 150 मीटर आगे चलने पर नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के नजदीक गाजीनगर और आनंद विहार कॉलोनी का रास्ता जाता है। कॉलोनी में प्रवेश करते ही उबड़-खाबड़ रास्ता है। चारों तरफ बजरी फैली हुई है। दोनों कॉलोनी में लगभग 550 से अधिक घर है, जोकि अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। लगभग 20 साल पहले कॉलोनी नगर निगम को हैंड ओवर हो चुकी है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है। सड़क की बजरी और गिट्टी उखड़ गई है। वाहन चालकों के अलावा पैदल चलने वालों के लिए भी यह सड़क खतरनाक बन गई है। सफाई व्यवस्था का कोई पुरसाहाल नहीं है। नगर निगम कर्मी यहां न तो कूड़ा उठाने आते हैं न ही झाड़ू लगाते हैं। ज्यादातर घरों में अभी तक पानी की सप्लाई नहीं है। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.