लखनऊ, अप्रैल 1 -- राजधानी के कैंट क्षेत्र से मरीमाता पुलिया होकर डिप्टीगंज रेलवे क्रॉसिंग के बीच निलमथा बाजार है। करीब 50 साल पुरानी बाजार में मुख्य मार्ग के दोनों तरफ लगभग 1500 दुकानें है। जहां सुबह से शाम तक करीब 35-40 हजार ग्राहक आते हैं। इसके बावजूद यहां जरूरी सुविधाओं का अभाव है। करीब दो किलोमीटर दायरे में जगह-जगह कूड़े का ढेर है, जिससे पैदल चलना भी लोगों का मुश्किल हो जाता है। नगर निगम कर्मचारियों की लापरवाही के कारण नालियों की सफाई महीनों से नहीं हुई। इससे गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। बाजार में एक भी पब्लिक टॉयलेट नहीं है। इससे दुकानदार और ग्राहकों को काफी दिक्कत होती है। व्यापारियों ने कई बार नगर निगम से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों की समस्या को लेकर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 'बोले लखनऊ' के तहत पड़ताल की।...