लखनऊ, जनवरी 8 -- फैजुल्लागंज के कृष्णलोक कॉलोनी के लोगों को बांस-बल्लियों पर लटक रहे बिजली के तारों से जल्द निजात मिलेगी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद लेसा कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, जिसके बाद लेसा ने 'जिला विद्युत विकास योजना' के तहत पांच खंभे लगाकर एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) बिछाने का निर्णय लिया। इससे स्थानीय लोग काफी खुश हुए। लेसा के जानकीपुरम जोन के अंतर्गत फैजुल्लागंज कृष्ण लोक कॉलोनी में बांस-बल्लियों के सहारे घरों में बिजली के तार गुजर रहे थे। आये दिन तार टूटकर गिर जाते थे। इससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने कई बार जूनियर इंजीनियर-एसडीओ से शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लोगों की समस्या को लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 22 दिसम्बर को 'बोले लखनऊ' के तहत खबर प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.