लखनऊ, अप्रैल 16 -- सड़क है, लेकिन कहीं नजर नहीं आ रही है, क्योंकि 15 साल पहले सीवर लाइन की खुदाई के दौरान टूटी सड़क आज तक बनी नहीं। कुछ हिस्सों में आरसीसी सड़क जरूर बनी है, लेकिन वह भी केवल कुछ घरों के सामने तक; इसके बाद का हिस्सा जर्जर हो चुका है और पैदल चलने लायक नहीं है। नालियाँ टूटी पड़ी हैं और जलनिकासी न होने से जलभराव के कारण लोग परेशान हैं। झाड़ू तो लगता नहीं, कूड़ा उठान तो दूर की बात है। इन सबके बीच खुला नाला और बगल में गाय-भैंसों का तबेला पूरी कॉलोनी में बदबू फैला रहा है। हर समय पशुओं के आवागमन से लोगों का रास्ता बाधित हो गया है। आलम यह है कि लोग घरों के बाहर टहलने या पैदल सामान लेने तक नहीं जा सकते। यहाँ चार दशक से रह रहे लोगों का जीवन नरक के समान हो चुका है। हम बात कर रहे हैं लखनऊ-सीतापुर रिंग रोड के विकासनगर-कल्याणपुर की, जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.