बोले लखनऊ: आशियाना का सेक्टर एल बारिश में बन जाता है टापू
लखनऊ, मार्च 31 -- आशियाना के सेक्टर एल में जल भराव की बड़ी समस्या है। जल निकासी के लिये नालियां नहीं हैं। मामूली बारिश होने पर पूरी कॉलोनी टापू बन जाती है। कई दिनों तक कालोनी का पानी नहीं निकलता है। यहां तक लोगों के घरों के भीतर पानी घुस जाता है। ग्राउण्ड फ्लोर में रहने वाले लोगों को ऊपर के मंजिल में शिफ्ट होना पड़ता है। जल भराव की वजह से घर तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई लोगों ने जल भराव की वजह से घरों को बेच कर दूसरे इलाके में चले गए हैं। लोगों का कहना है कि जल निकासी को लेकर नगर निगम के अधिकारियों से लेकर पार्षद और क्षेत्रीय विधायक से कई बार शिकातय कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वो वर्ष 1991-92 से यहां रह रहे हैं। एलडीए ने ये कालोनी विकसित की थी। पांच हजार से अधिक लोग सेक्टर एल में रहते हैं। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.