बोले रुद्रपुर: खेड़ा कॉलोनी में लटकते तार और जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी
रुद्रपुर, मार्च 29 -- वार्ड 19 की खेड़ा कॉलोनी में बिजली व्यवस्था की खामियां लोगों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई हैं। क्षेत्र में तीन साल पहले डाले गए मोटे तार आज तक सही ढंग से व्यवस्थित नहीं किए गए हैं और कई स्थानों पर तार नीचे लटक रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इन तारों को रस्सी के सहारे ऊपर बांध रखा है। हर समय खतरा बना रहता है और बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। दूसरी ओर, क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती की समस्या भी लोगों को परेशान कर रही है। इन समस्याओं के साथ ही कॉलोनी में सड़कें जर्जर स्थिति में हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात में अंधेरा रहता है। मंदिर परिसर की हालत भी खराब है, मरम्मत की जरूरत है। लोगों का कहना है कि विभागों ने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया तो समस्या और बढ़ सकती है।खेड़ा कॉलोनी में पेयजल संकट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.